रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, पीबीएम अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Oplus_16777216

The Bikaner Times – रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, पीबीएम अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

बीकानेर। उदयपुर में करंट लगने से रेजिडेंट डॉक्टर रवि शर्मा की मौत के मामले में न्यायिक जांच और मुआवजे की मांग को लेकर रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते पीबीएम अस्पताल की चिकित्सा सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। केवल गंभीर रोगियों की सर्जरी की जा रही है, जबकि सामान्य व गैर-जरूरी ऑपरेशनों को फिलहाल टाल दिया गया है।

अस्पताल प्रशासन ने स्थिति संभालने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से 14 चिकित्सकों की अस्थायी तैनाती की है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से बताया गया कि यदि हड़ताल लंबी चली, तो अतिरिक्त डॉक्टर बुलाए जाएंगे।

रेडियो डायग्नोसिस, निश्चेतना और कई प्रमुख वार्ड पूरी तरह रेजिडेंट्स पर निर्भर होते हैं, जिससे न केवल जांच बल्कि इलाज की प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। शुक्रवार को अस्पताल में केवल 152 ऑपरेशन ही हो सके, जिनमें 76 मेजर और 76 माइनर सर्जरी शामिल हैं। सामान्य दिनों में यह संख्या 300 से अधिक होती है।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने बताया कि रेजिडेंट्स से बातचीत लगातार जारी है और वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अतिरिक्त डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जा रही है, ताकि मरीजों को कम से कम असुविधा हो।