बड़ी खबर -दिग्गज नेता बेनीवाल ने वापस थामा कांग्रेस का हाथ,देखें पूरी खबर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times –बड़ी खबर -दिग्गज नेता बेनीवाल ने वापस थामा कांग्रेस का हाथ

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से कई नेताओं को वापस पार्टी में लिया गया है। जयपुर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की मौजूदगी में नेताओं की घर वापसी हुई है।

जिनमें बीकानेर के लूणकरणसर से आने वाले पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल,ओम विश्नोई,कामां के मुख्तियार को कांग्रेस में शामिल किया गया है। रंधावा और डोटासरा ने बेनीवाल को पार्टी का दुपट्टा और माला पहनाकर वापसी करवाई है।

जानकारी के अनुसार करीब 50 नेताओं ने कांग्रेस जॉइनिंग करने के लिए आवेदन किया है। बेनीवाल लूणकरणसर से कई मर्तबा विधायक रहें है और बीते चुनावों में टिकट कट जाने से पार्टी छोड़ निर्दलीय मैदान में कूदे थे। वीरेन्द्र बेनीवाल के पिता भी कांग्रेस के दिग्गज नेता रहें है।