चल रहा है ट्रांसफर का दौर : 326 शिक्षक-प्राचार्यों का तबादला, रुक्टा ने लगाए बदले की भावना के आरोप

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times -बीकानेर। राजस्थान में ट्रांसफर का दौर चल रहा है। लगभग सभी विभागों में ट्रांसफर किए जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव बेहद करीब हैं। कभी भी आचार संहिता जारी हो सकती है। इसलिए राजस्थान में नई भजनलाल सरकार जल्द से जल्द तबादले कर रही है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय कॉलेजों में बम्पर तबादले किए हैं। विभाग ने 326 शिक्षक और प्राचार्यों को इधर-उधर किया है।

हालांकि तबादला सूची में 20 फरवरी की तारीख अंकित है, लेकिन 21 फरवरी को सूची सामने आई है। सूची में 265 शिक्षक, 61 प्राचार्य, पुस्तकालय अध्यक्ष और शारीरिक शिक्षकों के तबादले किए गए हैं। इस दौरान बीकानेर की कॉलेजों में भी प्राचार्यों के तबादले किए गए है। इसमें संभाग की सबसे बड़ी राजकीय डूंगर महाविद्यालय डॉ. राजेंद्र पुरोहित का तबादला राजकीय कन्या महाविद्यालय मुरलीधर व्यास कॉलोनी में कर दिया गया है। इनकी जगह पर प्रो. दिग्विजय सिंह को डूंगर प्राचार्य लगाया गया है। इस लावा राजकीय कन्या महाविद्यालय मुरलीधळाव्यास कॉलोनी के प्राचार्य राजनीरमण झा का तबादला राजकीय महाविद्यालय लूणकरणसर में प्राचार्य पद पर किया गया है। इधर, राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (रुक्टा) ने आरोप लगाए हैं कि उच्च शिक्षा विभाग में बदले की भावना और द्वेषपूर्ण तरीके से स्थानांतरण किए हैं।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL