डॉ. नरेंद्र जोशी बने सामाजिक अंकेक्षण कार्मिक संघ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष, जयपुर में निर्विरोध कार्यकारिणी का गठन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times – डॉ. नरेंद्र जोशी बने सामाजिक अंकेक्षण कार्मिक संघ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष, जयपुर में निर्विरोध कार्यकारिणी का गठन

जयपुर। सुभाष नगर स्थित अभिनंदन सामुदायिक केंद्र में सामाजिक अंकेक्षण कार्मिक संघ राजस्थान की प्री-कैबिनेट मीटिंग एवं जनरल इलेक्शन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन ने सर्वसम्मति से निर्विरोध नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया।

डॉ. नरेंद्र कुमार जोशी को सामाजिक अंकेक्षण कार्मिक संघ राजस्थान का प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में अखिलेश पारीक, प्रदेश सचिव अभिषेक सिसोदिया, प्रदेश महामंत्री पूनम वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष तनुज मित्तल, मीडिया प्रभारी गणपत बैरवा और शहजाद, जबकि सदस्य पद पर कपिल राज पुरोहित को मनोनीत किया गया। साथ ही संगठन के संरक्षक के रूप में इकबालुद्दीन, राकेश भार्गव, सबा हाशमी, सोनिया साहू, विक्रम सिंह, विजेंद्र कुमार, मोहम्मद अली और अब्दुल हमीद को नामित किया गया।

कार्यकारिणी के गठन के पश्चात सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों का पारंपरिक रूप से साफा और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। मिठाई खिलाकर बधाइयां दी गईं और संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ ली गई।

अपने पहले संबोधन में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र जोशी ने संगठन के सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा, “यह पद नहीं, एक महत्वपूर्ण दायित्व है। संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए मैं पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करूंगा। संसाधन व्यक्तियों की आवाज बनकर उनकी समस्याओं का समाधान कार्यकारिणी के सहयोग से सुनिश्चित किया जाएगा।”

वहीं, प्रदेश सचिव अभिषेक सिसोदिया ने कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप सामाजिक अंकेक्षण की गुणवत्ता को बेहतर बनाना और राजस्थान को देश में प्रथम स्थान पर पहुंचाना है।

इस मौके पर उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष और संरक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। संगठन का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न होने के बाद प्रदेशभर से संसाधन व्यक्तियों ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।