
The Bikaner Times – मसाज पार्लरों और सोशल मीडिया के जरिये सक्रिय सैक्स रैकेट का खुलासा, देखें पूरी खबर…
बीकानेर शहर में सैक्स रैकेट माफियाओं का नेटवर्क तेजी से सक्रिय है। शहर के कई इलाकों में मसाज पार्लर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर देह व्यापार का धंधा खुलेआम चल रहा है। जानकारी के अनुसार, इन माफियाओं ने सोशल मीडिया पर निजी ग्रुप्स बना रखे हैं, जिनके जरिये लड़कियों की तस्वीरें साझा की जाती हैं और उनके लिए सौदेबाजी की जाती है।
सोशल मीडिया बना सौदेबाजी का जरिया
खुलासा न्यूज के एक रिपोर्टर की जांच में सामने आया कि सैक्स रैकेट माफिया फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर रहा है। यहां ग्राहक के साथ सौदा तय कर लड़कियों को उनके बताए स्थान पर भेजा जाता है। इस घिनौने कारोबार में दिल्ली, कोलकाता, नेपाल, थाईलैंड, गंगानगर और मुंबई जैसे स्थानों से युवतियां लाई जा रही हैं।
मसाज पार्लर बने देह व्यापार के केंद्र
शहर में कई मसाज पार्लर देह व्यापार के अड्डे बन चुके हैं। बताया जा रहा है कि यहां बड़ी संख्या में लड़कियां आती हैं, जिनकी डिमांड के अनुसार ग्राहकों को सप्लाई की जाती है। पुलिस और स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप भी सामने आए हैं।
पुलिस पर उठे सवाल
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पुलिस को इन गतिविधियों की पूरी जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि हर महीने माफियाओं से मोटी रकम लेकर पुलिस इन मामलों को नजरअंदाज कर रही है।
नाबालिग भी बने शिकार
सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस कारोबार में नाबालिग लड़कियों को भी शामिल किया जा रहा है। माफिया सोशल मीडिया के जरिये उन्हें ग्राहकों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
इस मामले में पुलिस की निष्क्रियता और माफियाओं के बढ़ते हौसले पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहरवासियों ने इस शर्मनाक धंधे पर रोक लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।