फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर किया अश्लील वीडियो वायरल ,देखें पूरी खबर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times -श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कीकरचक की महिला ने पंजाब की एक महिला पर उसकी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उस पर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मंगलवार रात मामला दर्ज किया गया। महिला का कहना है कि आरोपी महिला पंजाब के मलोट की रहने वाली है। दोनों के बीच परिचय है। पांच दिन पहले उसे इंस्ट्राग्राम पर अपनी फेक आइडी मिली। इसे जांचा तो इस पर अश्लील वीडियो मिले। पड़ताल करने पर ये वीडियो पंजाब के मलोट जिले की एक महिला के वायरल करने का पता लगा। इस पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया।

लालगढ़ जाटान पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त महिला का पति एनडीपीएस के एक मामले में इन दिनों जेल में है। आरोपी महिला उसके पति के साथ कुछ समय पहले रिलेशनशिप में रही है। ऐसे में दोनों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा है। मामले की जांच सादुलशहर सीआई रघुवीरसिंह बीका को दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों से मामले के संबंध में जानकारियां जुटा रही है। संबंधित इंस्टाग्राम आइडी बनाने वाले के बारे में पता किया जा रहा है।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL