पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के खाते में आएंगे रुपए,देखें पूरी खबर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times –राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं तक की क्लासेज में पढ़ रहे स्टूडेंट्स के बैंक खातों में दो-दो सौ रुपए ट्रांसफर होंगे। ये राशि स्टूडेंट्स को वर्तमान सेशन की यूनीफॉर्म।सिलाई के लिए दी जा रही है। सभी स्टूडेंट्स के लिए प्रारम्भिक शिक्षा।निदेशालय ने एक अरब 18 करोड़ 53 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं, जो सीधे स्टूडेंट के बैंक खातों में जाएगी।

शिक्षा विभाग ने स्टूडेंट्स को युनीफॉर्म के लिए सेशन की शुरूआत में ही।कपड़ा दे दिया था। ये कपड़ा स्कूल से वितरित किया गया। तब कपड़ा सिलाई के लिए भुगतान का वायदा किया गया था। इसके लिए अब बजट स्वीकार किया गया है। ये राशि राज्य के पांच करोड़ 59 लाख 26 हजार।620 स्टूडेंट्स को दी जाएगी।

सीधे बैंक खाते में जमा होंगे रुपए

भुगतान DBT (डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर) के रूप में स्वीकृत की गई है।।किसी भी स्टूडेंट या उसके अभिभावक को नगद राशि नहीं दी जाएगी।।स्टूडेंट का बैंक खाता होने पर उसी में सीधे जमा होगी। प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय ने बजट जारी करते हुए सख्त हिदायत दी है कि डायरेक्ट बैंक में ही रुपए जमा होने चाहिए।

जिनके खाते जनआधार कार्ड से लिंक नही है उनको नही मिलेंगे

वंचित रह जाएंगे लाखों स्टूडेंट्स प्रारम्भिक शिक्षा विभाग ने तो इतनी बड़ी राशि जारी कर दी लेकिन सभी स्टूडेंट्स को युनीफॉर्म सिलाई के रुपए नहीं मिलेंगे। दरअसल, डीबीटी योजना के तहत उन्हीं स्टूडेंट्स के खाते में दो सौ रुपए जमा होंगे, जिनके खाते जनआधार कार्ड से लिंक हैं। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स के खाते लिंक नहीं है। यहां तक कि जन आधार कार्ड ही नहीं बने हुए हैं। ऐसे में ये राशि बैंक खाते में नहीं जाएगी।।