नाबालिग लड़की को जबरन सरसों के खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म,मामला दर्ज, देखें पूरी खबर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times -नाबालिग लड़की को सरसों के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का मुकदमा नोखा थाने में दर्ज हुआ है। लड़की के पिता ने बताया कि 2 मार्च को दोपहर के करीब 3 बजे वह अपनी पत्नी के साथ खेत में सरसों काट रहा था। उसकी 14 साल की बेटी गेहूं की फसल में पानी की लाइन बदल रही थी।
उसी दौरान कालूराम उसकी बेटी को उठाकर अपने खेत में ले गया। वहां पर सरसों के बीच उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसकी बेटी ने अपनी मां को सारी बात बताई। वह थाने में शिकायत करने आने लगा तो आरोपी, उसके पिता कानाराम और भाई भागीरथ ने उन्हें रोक दिया व धमकियां दी। मामले की जाँच नोखा सीओ संजय बोथरा कर रहे है।