
The Bikaner Times –राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव पायली में शुक्रवार सुबह घरेलू बात को लेकर पति पत्नी में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि पति ने गुस्से में आकर पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। घटना के बाद पति ने गांव के पास बने रतनगढ़-बीकानेर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। वहीं घायल पत्नी विमला की बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर राजलदेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। राजलदेसर थानाधिकारी रतनलाल ने बताया कि पायली निवासी छगनलाल मेघवाल (30) गुरूवार रात घर आकर खाना खाकर सो गया था। शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी विमला (25) से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दाेनों में बात इतनी बढ़ गई कि छगनलाल ने कुल्हाड़ी से विमला पर हमला कर दिया। उसने करीब आधा दर्जन वार कर विमला को लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद छगनलाल घर से भाग गया। कुल्हाड़ी के हमले से घायल विमला के चीखने पर उसकी सास दौड़कर आई। कमरे में बिखरा खून और लहूलुहान हालत में बहू को देखकर सास ने अपने अन्य दो बेटों और पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। गंभीर हालत में विमला को टेम्पो से रतनगढ़ के गवर्नमेंट जालान अस्पताल पहुंचाया। इसी दौरान छगनलाल ने गांव में बने रतनगढ़-बीकानेर ट्रेक पर जाकर ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। वहीं डॉक्टरों ने विमला को प्राथमिक इलाज के बीकानेर रैफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL