
The Bikaner Times –श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के भाजपा के दिग्गज नेता, पार्षद व समाजसेवी कार्यकर्ता विनोदगिरि गुसाई को भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी है। गुसाईं ने पार्टी नेताओं और भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जालिमसिंह भाटी का आभार व्यक्त किया। गुसाईं के समर्थकों ने उनकी नियुक्ति पर बधाई दी है।