जीएसएस कर्मचारी को लगा करंट हालत गंभीर, देखें पूरी खबर

The Bikaner Times -गोपालसर (द्वितीय) जीएसएस पर सोमवार को कार्यरत कार्मिक को बिजली सम्बंधी कार्य करते समय करंट लग गया। करंट लगने से इसी गांव में रहने वाले कार्मिक हरिसिंह भाटी (48) गंभीर रूप से घायल हो गया। आधे घंटे बाद जब किसानों को इसकी जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचे किसानों ने घायल कार्मिक को उपचार के लिए तुरंत पीबीएम अस्पताल बीकानेर ले गए। इस घटना के चौबीस घंटे बाद भी निगम के संबंधित अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से आक्रोशित किसानों ने जीएसएस का घेराव कर अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL