सांसदों के निलंबन पर भड़के गहलोत, कहा घमंड में मोदी सरकार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times -सुरक्षा के मुद्दे पर सदन में भारी हंगामा चल रहा है। अब तक 141 सांसदों के निलंबन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार आज अहम और घमंड में चल रही है। इसके चलते ही देश ही नहीं दुनिया के लोग भी हंस रहे होंगे। हालांकि ये बात भाजपा वालों को समझ नहीं आती है।

जयपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में गहलोत ने कहा कि यह कोई दुश्मनी का खेल नहीं है, लेकिन जब से एनडीए की सरकार बनी है तो उनका विपक्ष के प्रति अभिमानी रवैया रहा है, जो कि स्वीकार्य नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सांसदों को सदन से ही निकाल देना इसका समाधान नहीं है। स्पीकर के चैंबर में मीटिंग कर समाधान निकालने का प्रयास होना चाहिए, ताकि सदन की कार्यवाही चल सके। आज हम विश्वगुरु बन रहे हैं।ऐसे में दुनियाभर की निगाहें भारत पर हैं, लेकिन अब इसका पोस्टमार्टम दुनियाभर में हो रहा है। इससे पहले अशोक गहलोत ने कांग्रेस की ओर से देश के लिए दान (डोनेट ऑफ देश) अभियान पर कहा कि भाजपा को एक तरफा चंदा मिल रहा है, बाकि दलों पर बंदिश लग गई है। लोगों को हमें चंदा देने से डराया और धमकाया जा रहा है। इसलिए लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए हमने जनता से अपील की है।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL