इलाज के लिए निकले बुजुर्ग की मौत, देखें पूरी खबर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times – इलाज के लिए निकले बुजुर्ग का शव मिलने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में मृतक के बेटे लालमदेसर बड़ा निवासी रामेश्वरलाल जाट ने मर्ग दर्ज करवायी है। घटना नोखा की है। प्रार्थी ने बताया कि उसके 74 वर्षीय पिता भुराराम जो कि मानसिक रूप से बीमार थे। चार दिन पहले घर से निकले और इलाज का कहकर निकले थे।

प्रार्थी के अनुसार उसके पिता कई मर्तबा बीकानेर भी इलाज के लिए आते थे। चार दिनों तक सूचना नहीं मिलने पर आसपास पता किया लेकिन नहीं मिले। इसी दौरान हमे सूचना मिली की नोखा की मोर्चरी में एक शव है। मोर्चरी पर जाकर देखा तो शव उसके पिता का ही था। प्रार्थी के अनुसार अज्ञात कारणों से उसके पिता की मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।