दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट कर घर से निकाला,देखें पूरी खबर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times -दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट कर,घर से निकाला,देखें पूरी खबर

धरनोक गांव की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज को लेकर तंग-परेशान करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। विवाहिता ने बताया कि उसका विवाह 2013 में प्रकाश पुत्र ईशरराम जाट निवासी लूणा जिला फलौदी के साथ हुआ।

प्रार्थिया ने बताया की शादी के समय मेरे पति प्रकाश, ससुर ईशरराम, सास सुआ, देवर श्रवण, प्रेमराम, काकी ससुर नारायणराम ने दहेज की मांग की। उसके पिता ने हैसियत से अधिक दहेज दिया। 2019 में मुकलावा हुआ तो उस समय भी दहेज दिया। ससुराल जाने के कुछ समय बाद से आरोपी कम दहेज लाने की बात को लेकर तंग-परेशान करने लगे। मारपीट भी करते। 6 माह पूर्व मुझे दहेज की बात को लेकर मारपीट की, पहने हुए आभूषण उतरवा कर ससुराल से निकाल दिया।