
The Bikaner Times -बीकानेर जिले की पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने पुलिस थानों में व्याप्त अकर्मण्यता और आमजन की शिकायतों के बीच रात करीब 1 बजे जामसर पुलिस थाने में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाने में हड़कम्प मच गया। निरीक्षण के दौरान एसपी को सिपाही लेखराम एक कमरे में सोते हुए मिला। इस पर एसपी ने नाराजगी जाहिर करते हुए उसे तुरंत सस्पेंड कर दिया। निरीक्षण के दौरान जामसर पुलिस थाने के एसएचओ इंद्र कुमार भी थाने में मौजूद नहीं थे। इस पर एसपी ने उन्हें 17 सीसीए का नोटिस थमा दिया। जामसर के अलावा एसपी तेजस्विनी गौतम ने बीछवाल, नाल थाने में भी औचक निरीक्षण करवाया। जिसमें एसपी सिटी दीपक शर्मा और नाल थाने में एसपी ग्रामीण डॉक्टर प्यारेलाल शिवरान निरीक्षण करने के लिए पहुंचे यहां पर थाने में सभी कर्मचारी मौजूद मिले।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL