पॉलिसी के 50 लाख रुपए गबन करने का आरोप, शाखा प्रबंधक सहित चार लोग नामजद

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times -पॉलिसी की 50 लाख रुपए राशि का गबन करने का मामला कोर्ट इस्तगासे के जरिए कोटगेट पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। यह मामला घड़सीसर रोड गंगाशहर निवासी अणदु देवी पत्नी स्व. खेमाराम शर्मा ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादिया का आरोप है कि उसके पुत्र का देहांत हो गया। जिसने 50 लाख रुपए की दो पॉलिसी करवा रखी थी। उक्त दोनों पॉलिसी का धारक उसका पुत्र था। जिसके देहांत के बाद आरोपियों ने मिलकर पॉलिसी की संपूर्ण राशि का गबन कर लिया।

पुलिस परिवादिया की रिपोर्ट पर बंगला नगर निवासी पूजा उपाध्याय पत्नी स्व. रामरतन शर्मा, शाखा प्रबंधक/मैनेजर आईसीआईसीआई प्रूलाइफ टॉवर्स मुंबई, शाखा प्रबंधक/मैनेजर आईसीआईसीआई प्रॉडेंंटल लाईफ इंस्योरेंस कॉ.लि.जयपुर, शाखा प्रबंधक/मैनेजर रानी बाजार रोड़ बीकानेर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL