
The Bikaner Times–
देश में पहले लोकसभा चुनाव के नतीजे -10 फरवरी 1952
The Bikaner Times -आज के दिन देश में पहले लोकसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हुए थे। कांग्रेस ने 364 सीटें जीतीं। उसे 46% वोट मिले थे। कांग्रेस के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया यानी CPI थी, जिसने 16 सीटें जीती थीं। करीब 4,500 सीटों के लिए चुनाव हुआ था। इनमें से 489 लोकसभा और बाकी विधानसभाओं की सीटें थीं।

उस समय देश की आबादी 36 करोड़ के आसपास थी, जिसमें से 17 करोड़ से ज्यादा वोटर्स थे। पहले आम चुनाव की प्रक्रिया 25 अक्टूबर 1951 से 21 फरवरी 1952 तक चली थी। उसके बाद 17 अप्रैल 1952 को पहली लोकसभा का गठन हुआ।

कांग्रेस की तरफ से जवाहरलाल नेहरू ही सबसे बड़े स्टार प्रचारक थे। उन्होंने उस समय 40,000 किमी की यात्रा करते हुए करीब साढ़े 3 करोड़ लोगों को संबोधित किया था। कांग्रेस के सामने 53 राजनीतिक दल थे।
•आज के दिन वर्ष 1763 में पेरिस की संधि से फ्रेंच-भारतीय युद्ध समाप्त हुआ, कनाडा ने ब्रिटेन के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
•आज के दिन वर्ष 1927 में जेआरडी टाटा पायलट लाइसेंस पाने वाले पहले भारतीय बने।
•आज के दिन वर्ष 1931 में नयी दिल्ली भारत की राजधानी बनी।
•आज के दिन वर्ष 2009 में प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से सम्मानित किया गया।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL