अनिवीर वायुभर्ती के लिए 8 जुलाई से पंजीकरण आरम्भ देखें पूरी खबर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times:- भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के अंतर्गत अग्नीवीर वायु भर्ती 02/2025 के लिए ऑनलाईन पंजीकरण 08 जुलाई, 2024 से आरम्भ हो रहे है। विंग कामांडर अभिषेक ने बताया कि इस भर्ती हेतु इच्छुक अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यार्थी भर्ती से सम्बंधित सभी नियमों की विस्तार से जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाईट https://agnipathvayu.cdac.in से प्राप्त कर सकते है। अभ्यार्थी अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए 08 जुलाई, 2024 को प्रातः 11 बजे से 28 जुलाई, 2024 को रात 11 बजे तक वेबसाईट पर लॉगइन कर ऑनलाईन पंजीकरण कर सकते है।उन्होंने बताया कि जिन अभ्यार्थी की जन्म तिथि 03 जुलाई 2004 से 03 जनवरी 2008 के बीच जन्मे अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक, और अंग्रेजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंको के साथ अंग्रेजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है या 03 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 02 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास अभ्यार्थी आवेदन के पात्र है।