
The Bikaner Times:- राजस्थान में प्री मानसून बारिश के साथ ही हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से तापमान में फिर से तेजी भी आने लगी है। मौसम विभाग ने 12 व 13 जून को प्रदेश के भरतपुर और बीकानेर संभाग में हीट वेव चलने की संभावना जताई है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी 3 डिग्री तक इजाफा हो सकता है। दूसरी ओर राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भागों में वर्षा और आंधी चल सकती है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के कुछ इलाकों में वर्षा दर्ज की गई है। विभाग का कहना कि कुछ दिनों की गर्मी के बाद हीट वेव की गतिविधियों में इजाफा होगा।