रात को घर से निकला व्यक्ति,सुबह मिला शव,गला दबाकर की हत्या, देखें पूरी खबर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times – रात को घर से निकला व्यक्ति,सुबह मिला शव,गला दबाकर की हत्या, देखें पूरी खबर

बीकानेर के गंगाशहर क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। ये शख्स मंगलवार रात किसी अज्ञात के साथ स्कूटी पर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। सुबह उसका शव उदयरामसर के पास गणेश धोरे पर मिला। अब परिजनों का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।


मृतक का नाम भोजराज राजपुरोहित बताया जा रहा है, जो खेतेश्वर बस्ती का रहने वाला था। मृतक के दामाद बंशीलाल राजपुरोहित ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि भोजराज की हत्या की गई है। वो मंगलवार देर रात अज्ञात व्यक्ति के साथ घर से निकले थे। देर रात तक ढूंढते रहे तो नहीं मिले। सुबह गंगाशहर पुलिस ने बताया कि गणेश धोरे के पास शव मिला है। शिनाख्त करने पर वो भोजराज ही थे। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने मिलकर भोजराज की गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखा है, जहां डॉक्टर अब उसका पोस्टमार्टम कर रहे हैं।

एफआईआर में अज्ञात व्यक्ति पर हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। किसी भी शख्स को नामजद नहीं किया गया है। ऐसे में पुलिस पर इसकी गुत्थी खोलना मुश्किल हो रहा है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है .लेकिन कोई सुराग अब तक नहीं लगा है।