महिला ने की आत्महत्या, व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times -सदर थाना इलाके में मंगलवार की रात को एक विवाहिता ने घर में आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इस संबंध में मृतका के भाई उदासर निवासी अनिल पुत्र हंसराज नाई की ओर से एक व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है।
सदर पुलिस के अनुसार रोशनीघर चौराहे के पास किराए के घर में रहने वाली भावना पत्नी धर्मपाल ने मंगलवार रात को आत्महत्या कर ली। परिवादी ने बताया कि उसकी बहिन की 23 नवंबर, 2015 को धर्मपाल के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसकी बहिन को ससुराल से सूरतगढ़ क्षेत्र निवासी गोपीराम पुत्र भूराराम बहलाफुसला कर भगा ले गया। पिछले तीन साल से उसकी बहिन और आरोपी गोपीराम रोशनीघर चौराहे के पास किराए के मकान में रह रहे थे। आरोपी गोपीराम उसकी बहिन के साथ मारपीट करता था। उसकी बहिन ने आरोपी से प्रताडि़त व परेशान होकर मंगलवार रात को आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL