RPSC ने घोषित किया RAS मेंस-2023 का रिजल्ट, देखें पूरी खबर…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times – RPSC ने घोषित किया RAS मेंस-2023 का रिजल्ट, देखें पूरी खबर…

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से RAS मेंस-2023 का रिजल्ट आज घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा 20 व 21 जुलाई को हुई। इसके 5 माह 13 दिन बाद ये रिजल्ट जारी किया गया। 2168 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है। इसमें 2 कैंडिडेट्स के रिजल्ट शिल्ड कवर रखे गए है। 20 का रिजल्ट कैंसिल किया गया है। 3 का प्रशासनिक कारणों से होल्ड किया है। साक्षात्कार की तिथि के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों को बाद में बताया जाएगा। अब इंटरव्यू होंगे। इसके बाद आरपीएससी फाइनल रिजल्ट घोषित करेगा। इस पूरे प्रोसेस में करीब 6 महीने का समय लगने की उम्मीद है। बता दें कि आरएएस 2021 का रिजल्ट 5 माह 9 दिन बाद घोषित किया था।