
The Bikaner Times :संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में अब पार्किंग के लिए फिर से शुल्क जमा कराना होगा। अस्पताल प्रशासन ने एक बार फिर पार्किंग का ठेका आवंटित कर दिया है। राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसाइटी की बैठक में पार्किंग का ठेका देने पर सहमति बनी थी। इसके बाद यह फैसला लिया गया। गौरतलब है कि तत्कालीन संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन की पहल पर अस्पताल में पार्किंग ठेके को निरस्त कर दिया गया था। कुछ दिनों तक तो सुरक्षा गार्डों से निगरानी कराई जाती रही। लेकिन समय के साथ-साथ यह व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई। लोग यहां-वहां वाहन खड़ा करने लगे। चोरियों की घटनाएं बढ़ने लगी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पार्किंग ठेका उठाने पर विचार किया। अब एक एजेंसी को पार्किंग की जिम्मेदारी दी गई है। नई व्यवस्था में ठेके की पर्ची में दुपहिया वाहन का पांच रुपए, तिपहिया वाहन का 20 रुपए तथा चौपहिया वाहनों का शुल्क 30 रुपए निर्धारित किया गया है। रात 8 बजे बाद दोगुना शुल्क वसूला जाएगा।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL
सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL
सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद