
The Bikaner Times -जल जीवन मिशन में हुए करोड़ों के घोटाले को लेकर जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एक बार फिर एक्टिव हो गई है। ईडी की जयपुर, दिल्ली और गुजरात की 10 टीमों ने आज सुबह 5 बजे पांच लोगों के ठिकानों पर छापे की कार्रवाई शुरू की। इसमें पूर्व मंत्री महेश जोशी के 2 घर, जलदाय विभाग के 2 ठेकेदारों और जलदाय विभाग के 2 अधिकारियों के ठिकाने शामिल हैं। ईडी की टीमें महेश जोशी के घर पर सर्च कर रही हैं। महेश जोशी और उनके परिवार के दो सदस्यों से कुछ फाइलों को लेकर पूछताछ की जा रही है।जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर पिछले 6 महीने से ईडी की टीमें जांच कर रही हैं। माना जा रहा है कि ईडी के पास महेश जोशी सहित जलदाय विभाग के 2 अधिकारियों और 2 ठेकेदारों के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं, जिनके आधार पर इनसे पूछताछ की जा रही है। जानकार सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसी महेश जोशी को ईडी मुख्यालय आने के लिए नोटिस भी दे सकती है। इसके बाद आगे की पूछताछ ईडी मुख्यालय दिल्ली या जयपुर में होगी।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL