बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत,देखें पूरी खबर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times -सरदार शहर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर से सड़क पर उछलकर गिरे से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं अज्ञात वाहन में फंसने से बाइक घसीटती हुई गई। जो घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर मिली। हादसा बीकानेर मार्ग पर सवाई के पास चामुंडा माता मंदिर के सामने बुधवार रात करीब एक बजे हुआ। सरदारशहर पुलिस के अनुसार बधनाउ गांव का बेगाराम सारण (25) पुत्र सावताराम सारण सरदारशहर से रात एक बजे अपने गांव बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इस दौरान बीकानेर की तरफ से सरदार शहर की ओर आ रही एक अज्ञात गाड़ी ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। सड़क गिरने के बाद बाद बेगाराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अज्ञात वाहन के नीचे बाइक आने से फंस गई जो घसीटती हुई गई, जो घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर मिली। जानकारी के अनुसार बेगाराम पहले प्राइवेट बिजली जीएसएस पर काम करता था। अभी लोडिंग मशीन पर किसी के नौकरी करता था। वह अविवाहिता था। गांव में इस हादसे की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया है।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL