
The Bikaner Times –घर में घुसकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करना व उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। विवाहिता ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि 25 दिन पहले वह अपने ससुराल की ढाणी में अकेली थी। इस दौरान पींटू नाम के एक आदमी ने अपने आपको ननद का जानकार बताते हुए चाय पिलाने की बात कही। विवाहिता ढाणी के बाहर चारपाई पर उसे बिठाकर रसोई में चाय बनाने चल गई। आरोपी रसोई में आ गया और विवाहिता से छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान आरोपी ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया तो विवाहिता ने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।