नाबालिक से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार ,देखें पूरी खबर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times -नाबालिक से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार ,देखें पूरी खबर

अनूपगढ़ थाना पुलिस ने 15 साल की नाबालिक से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीडि़ता के पिता ने 27 अप्रैल को पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस ने पॉक्सो में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी अंग्रेज सिंह को मामले में गिरफ्तार किया है।

अनूपगढ़ पुलिस के अनुसार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार थाने में मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया गया और मामले में अनुसंधान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि अनुसंधान के दौरान मुख्य आरोपी अंग्रेज सिंह (26) पुत्र गुरमेल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस के द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।