
The Bikaner Times -प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल ने प्रदेश के कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 10 फरवरी से 20 फरवरी तक तबादले होंगे। इसमें सभी विभागों के कर्मचारियों के तबादलें होंगे।
सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राजस्थान सरकार ने तबादलों से बैन हटा दिया है। अब 10 से 20 फरवरी तक तबादले होंगे। लोकसभा चुनाव से पहले बैन को हटाने को सरकार का बड़ा फैसला माना जा रहा है। बोर्ड और आयोगों में भी तबादले होंगे। सरकार गठन के बाद से ही सुगबुगाहट थी कि तबादलों से बैन हटाया जाएगा। ताकि लंबे समय से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को फायदा मिल सके। पूर्ववर्ती सरकार के समय भी जमकर तबादले हुए थे। तब भाजपा ने ‘तबादला उद्योग’ नाम देकर कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। आपको बता दें कि तबादलों पर जनवरी 2023 से बैन लगा हुआ था।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL