पानी की टंकी में मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी, देखें पूरी खबर…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Oplus_0

बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव घर की पानी की टंकी में मिला। मृतक की पहचान अशोक के रूप में हुई है। यह घटना 18 जून की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पीबीएम अस्पताल भिजवाया।

इस मामले में मृतक के बड़े भाई धर्माराम ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। धर्माराम ने बताया कि उसका भाई अशोक सुबह तक घर पर मौजूद था, लेकिन दोपहर बाद अचानक गायब हो गया। परिवारजन जब देर शाम तक उसे खोजते रहे और कोई सुराग नहीं मिला, तो उनके पिता ने आशंका के चलते घर में बनी पानी की टंकी को देखा। वहां अशोक का शव पानी में तैरता मिला।

परिजन तुरंत उसे पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर जेएनवीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस घटना से इलाके में शोक और हैरानी का माहौल है।