राज्य सरकार की Samarth को हर घर पहुंचाने का संकल्प, जुटें कार्यकर्ता

Thebikanertimes :-04अप्रेल 2023। राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को क्षेत्र के हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता गांवो में पहुंचने लगे है। आज यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना के निर्देशन में यूथ टीम गांव सेरूणा व नारसीसर पहुंची व अनेक स्थानों पर सभाएं की। इस दौरान युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ उठाने और इन योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया। यूथ कांग्रेस ने सरकारी योजनाओं की जानकारी वाले पत्रक बांटे व ग्रामीणों को पूरी जानकारी दी। जिला सोशल मीडिया प्रभारी शुभम शर्मा, बीरबल साईं, बनवारी जाट व अमित मीणा शामिल रहें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now