दो सगी बहनों को डिग्गी में डूबने से मौत, देखें पूरी खबर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times -नोहर क्षेत्र के गांव रायसिहपुरा में पानी की डिग्गी में डूबने से दो बहनों की मौत हो गई। दोनों बहनें पड़ोस में खेलने गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रायसिंहपुरा निवासी संदीप जाखड़ की 6 वर्षीय पुत्री भूमिका व 4 वर्षीय की जिज्ञासा खेल रही थी। इस दौरान दोनों बहनें पड़ोसी दलीप सिंह राजपूत के घर पर खेलने चली गई। खेलने के दौरान दोनों बहनें घर की चार दीवारी पार कर पास ही बनी डिग्गी की ओर चली गई। संभवतः पैर फिसलने से दोनों डिग्गी में गिर गई। जिससे दोनों की मौत हो गई। परिजनों को घटना का पता तब चला जब दोनों बहनें काफी देर तक घर नहीं लौटी तो अपने स्तर पर तलाश शुरू की। दोनों बहनों के शव डिग्गी में तैरते मिले। जिनको परिजनों व ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। संदीप जाखड़ के दो पुत्रियां थी। दोनों बहनों की मौत गांव में परिवार में मातम छा गया। घर में कोहराम मच गया।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/KrL7bUXPo4TANGtcTNzcmE

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।