17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, देखें पूरी खबर…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Oplus_0

The Bikaner Times – 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, देखें पूरी खबर…

बीकानेर। देशनोक थाना क्षेत्र में 2 जून 2025 को 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों, दिलीप चारण और मनोज जोशी, को हिरासत में लिया है। पीड़िता के पिता ने दिलीप, मनोज, प्रिंस, और आदेश के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।मामले की जांच कर रहे सीओ नोखा हिमांशु शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर दो बार अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि जब मनोज जोशी और दिलीप चारण उससे दुष्कर्म कर रहे थे, तब उनकी प्रिंस और आदेश से फोन पर बात हुई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनोज जोशी और दिलीप चारण को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ के बाद दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी।

प्रिंस और आदेश पर फोन पर बात करने का आरोप है, और पुलिस उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है। दोनों अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।