
The Bikaner Times – महिला बैंक कर्मचारी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
महिला बैक कर्मचारी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना सदर थाना क्षेत्र के सुभाषपुरा की है। इस संबंध में मालू चौक नोखा निवासी रमजान अली पुत्र अब्दुल नूर ने सदर पुलिस थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। रमजान अली ने बताया कि उसकी बहीन रुबिया बेगम (27) पिछले दो वर्षों से बंधन बैंक के ब्रांच सुभाषपुरा में कार्यरत थी। उसने किराए पर सुभाषपुरा में मकान ले रखा था। कल शाम को उसके पास बैंक वालों का फोन आया कि उसकी तबीयत ज्यादा खराब है औ वह पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती है। इस सूचना के अनुसार रमजान अली उसकी मां बीकानेर के लिए रवाना हुए। जब वे बीकानेर पहुंचे तो सूचना मिली कि रुबिया फांसी के फंदे से लटकी हुई पाई गई। पुलिस ने रमजान अली की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी।