ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ थामा बीजेपी का दामन,देखें पूरी खबर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times –हरियाणा में भिवानी के रहने वाले ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह बुधवार को कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। 2019 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्हें दिल्ली में हार का सामना करना पड़ा। हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी विजेंदर सिंह शामिल हुए थे। इसके साथ ही वह लगातार अपने बयानों में केंद्र सरकार को निशाने पर लेते रहे हैं।

दरअसल,बॉक्सर विजेंदर सिंह ने 3 महीने पहले एक ट्वीट कर सबको चौंका दिया था। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- ”राजनीति को राम-राम भाई”। उनके इस बयान से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने पॉलिटिक्स से तौबा कर ली है। हालांकि, इसके बाद में उन्होंने इसे खारिज करते हुए राजनीति में सक्रिय रहने का भी ऐलान किया था।2024 में भिवानी से चुनाव लडऩे का ऐलान किया था।
इससे पहले विजेंदर सिंह ने 2024 में हरियाणा के भिवानी से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लडऩे का ऐलान किया था। हालांकि, उन्होंने इस ऐलान के साथ ही कहा था कि यह फैसला पार्टी करेगी। विजेंदर सिंह ने किसान आंदोलन का भी समर्थन किया था। कुछ समय पहले विजेंदर के आम आदमी पार्टी में भी शामिल होने की चर्चा शुरू हुई थी।

WhatsApp Group