भाजपा को एक और बड़ा झटका,अब ये वरिष्ठ नेता कांग्रेस में हो रहा शामिल,देखें पूरी खबर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times -भाजपा को एक और बड़ा झटका, अब ये वरिष्ठ नेता कांग्रेस में हो रहा शामिल


जयपुर। लोकसभा चुनाव 2024 में ‘मिशन-25’ की तैयारियों में जुटी भाजपा को राजस्थान में एक और बड़ा झटका लगने जा रहा है। हाड़ौती क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रह्लाद गुंजल आज ‘कमल’ छोड़ कांग्रेस के ‘हाथ’ का साथ थामने जा रहे हैं। चूरू लोक सभा सीट से भाजपा के सिटिंग एमपी राहुल कस्वां के कांग्रेस में शामिल होने के बाद भाजपा को ये दूसरा बड़ा झटका माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रह्लाद गुंजल आज जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल होंगे।

इस मौके पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। भाजपा नेता प्रहलाद गुंजल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनके कोटा-बूंदी लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है इन शर्तों के साथ एन्ट्री को लेकर गुंजल और कांग्रेस के केंद्रीय संगठन स्तर तक में सहमति बन गई है। यदि इन संभावनाओं पर आधिकारिक घोषणा होती है तो कोटा-बूंदी सीट पर गुंजल का सीधा मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार व लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से होगा।