नाबालिग से छेड़छाड़ कर युवक ने किया दुष्कर्म करने प्रयास, मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times – नाबालिग से छेड़छाड़ कर युवक ने किया दुष्कर्म करने प्रयास, मामला दर्ज

नापासर थाने में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने और दुष्कर्म के प्रयास का मामला पोस्को एक्ट में दर्ज हुआ है। थानाधिकारी लक्ष्मण सुथार ने बताया कि शुक्रवार को पीड़ित लड़की के पिता ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी नौंवी कक्षा में पढ़ती है। 27 दिसंबर को उनके रिश्तेदारी में लगने वाले युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इतने दिनों तक लड़की ने किसी को बताया नहीं। वह गुमसुम रहने लगी। जब उन्हें इसका कारण पता चला तो परिवार में पंचायती हुई मगर युवक को उसका पछतावा नहीं हुआ। उन्होंने शुक्रवार को मामला दर्ज करवाया।