प्रेम प्रसंग के चलते 20 वर्षीय लड़की की हत्या, खेत में शव दफनाया गया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times – प्रेम प्रसंग के चलते 20 वर्षीय लड़की की हत्या, खेत में शव दफनाया गया

हरियाणा के रोहतक जिले के मदीना गांव में 20 साल की लड़की का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान दिल्ली के नांगलोई इलाके की रहने वाली सोनी के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लड़की की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई और उसके शव को खेत में दफना दिया गया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक का नाम सलीम और दूसरे का नाम पंकज है।

दिल्ली पुलिस को जांच के दौरान सलीम नामक युवक पर शक हुआ, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में सलीम ने खुलासा किया कि उसने अपने साथी पंकज के साथ मिलकर सोनी की गला दबाकर हत्या की और फिर शव को रोहतक के मदीना गांव के खेत में दफना दिया। इसके बाद पुलिस ने सलीम की निशानदेही पर मौके पर खुदाई कर शव को बरामद किया। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद रही।

बताया जा रहा है कि सोनी 20 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत नांगलोई थाने में दर्ज कराई थी। जांच के बाद पता चला कि सोनी गर्भवती थी, जिसके चलते उसकी हत्या की गई।

रोहतक पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस उनके पास आई थी और जानकारी दी कि लड़की की हत्या कर उसका शव गांव के खेतों में दफनाया गया है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेजा है। मामले में लव जिहाद का कोण भी सामने आया है, क्योंकि आरोपी और मृतका अलग-अलग धार्मिक समुदायों से ताल्लुक रखते हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।