मोटर चलाते समय करंट लगने से युवक की मौत

The Bikaner Times -लूणकरणसर क्षेत्र के गांव राजपुरा हुड्डान निवासी एक युवक की घर में मोटर को चलाते समय करंट लगने से मौत हो गई। टाइगर फोर्स के प्रदेशाध्यक्ष महिपाल सिंह राठौड़ ने जानकारी पर बताया कि गांव राजपुरा हुड्डान निवासी रामस्वरूप मेघवाल शाम 8 बजे अपने घर पर मोटर को चालू कर रहे थे। लाइन से विद्युत करंट लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में परिजन युवक को लूणकरणसर के सामुदायिक चिकित्सालय में उपचार के लिए लेकर आए। चिकित्सक ने विद्युत करंट लगने से घायल हुए युवक को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL