
The Bikaner Times -सौ रुपए और दो सौ रुपए के नए नोटों की गड्डी लेने के चक्कर में एक युवक के साथ एक लाख सत्तर हजार रुपए की ठगी हो गई। उसे जो गड्डी दी गई, उसमें ऊपर तो असली नोट था लेकिन नीचे सभी नोट मनोरंजन बैंक के थे। नयाशहर पुलिस ने रिपोर्ट मिलने के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दरअसल, श्रीकोलायत के हदां में रहने वाले दुर्गेश नाई को व्यक्ति कार्यक्रमों के लिए नए नोट की जरूरत थी। उसने सौ और दो सौ रुपए की गड्?डी के लिए अपने परिचित भवानी सिंह से आग्रह किया। भवानी सिंह ने उसे नोट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
रविवार की शाम उसे पूगल फांटे के पास बुलाया। यहां उसे सौ रुपए और दो सौ रुपए की गड्डियां देकर एक लाख सत्तर हजार रुपए ले लिया। दुर्गेश ने पांच-पांच सौ रुपए के नोट देकर गड्डियां ली और उसे चैक करने लगा। इस पर भवानी सिंह ने ये कहते हुए गड्डियां देखने से रोक दिया कि आचार संहिता के चलते चैकिंग चल रही है, कोई सीज कर देगा। इस पर दुर्गेश ने भी रुपए गिने नहीं और गड्डियां लेकर घर चला गया। गांव में जब उसने ये नोट संभाले तो होश उड़ गए। गड्डी के ऊपर असली नोट था लेकिन नीचे सभी नोट मनोरंजन बैंक के थे। जो पूरी तरह फर्जी थे। दुर्गेश का आरोप है कि इस तरह भवानी ने उसके साथ ठगी की है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL
सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद