
The Bikaner Times – महिला व उसकी बेटियों के साथ मारपीट, 5 महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पांचू थाना क्षेत्र के किशनासर निवासी 20 वर्षीय युवती द्विकंल पुत्री जीवराज सिंह राजपुरोहित ने पांचू थाना में लिखित शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी मां और तीन बहनों के साथ 5 महिलाओं ने लाठियों से हमला किया। शिकायतकर्ता के अनुसार, मांगी देवी, किस्तुरी देवी, मुनी देवी, सुमन देवी और पुष्पा देवी ने उन्हें गंभीर रूप से घायल किया। इस हमले में शिकायतकर्ता और उनकी मां को गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। जांच पांचू थाना के हेड कांस्टेबल रामनिवास द्वारा की जा रही है। पुलिस ने पीड़ितों का मेडिकल जांच करवाया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।