आज से पलटेगा मौसम, अफगानिस्तान के विक्षोभ का असर, देखें पूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times -राजस्थान सहित उत्तर भारत के राज्यों में रविवार से मौसम बदल जायेगा। मौसम विभाग की माने तो अफगानिस्तान व ईरान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके चलते राजस्थान में अगले 3 दिन बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है राजस्थान चक्रवाती घेरे में है। इससे मौसम में यह बदलाव हो रहा है। इसके बाद बाद उत्तरी हवाएं चलेगी। जिससे तापमान तेज़ी से गिरेगा और सर्दी भी बढ़ेगी। सर्दी की शुरुआत पहले ही हो चुकी है। कुछ दिन से दिन के तापमान बढ़ महसूस की जा रही थी, लेकिन अब ठंड बढऩा शुरु हो जाएगी। जिले सहित अंचल में मौसम का बड़ा बदलाव होगा। अभी 4-5 दिन से रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है, तो वहीं दोपहर का तापमान 27.9 डिग्री बना हुआ है। रात का तापमान 16.6 डिग्री से 12.4 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 25 नवंबर को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ की शुरुआत राजस्थान के तटिय क्षेत्रों से हो गई है। रात के तापमान में 2-3 डिग्री की तेजी व दोपहर में तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट होगी। बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। आज ओलावृष्टि व बिजली गिरने की संभावना है। अभी मध्यप्रदेश के करीबी राज्यों में पूर्वी हवाओं का बहाव बना है। आज दक्षिण-पश्चिमी व पूर्वी हवाएं आपस में टकराएगी। जिससे एक वेदर सिस्टम डेवलप होगा। आज इसका असर ज्यादा होगा। मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट है। 27 को सिस्टम कमजोर होगा, फिर भी बूंदाबांदी के आसार रहेंगे। 28 के बाद उत्तरी हवाएं चलेगी। इसके बाद ठंड बढऩा शुरु हो जाएगी।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL