
The Bikaner Times -रतननगर थाना क्षेत्र के गांव पोटी में मंगलवार रात ससुराल आए फूफा ने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से भतीजे का एक हाथ अलग हो गया। परिवार के लोगों ने गंभीर हालत में घायल युवक को डीबी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। छर्रे लगने से घायल युवक की मां को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पर डीएसपी राजेंद्र बुरड़क अस्पताल पहुंचे और मृत युवक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। फायरिंग के दौरान छर्रे लगने से आरोपी भी घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को जिला अस्पताल पहुंचाया,हालत गंभीर होने पर आरोपी को बीकानेर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार हरियाणा के गढड़ा निवासी झाबर सिंह की शादी 12 साल पहले पोटी गांव की महिला के साथ हुई थी। शादी के बाद झाबर सिंह शराब पीकर गीता के साथ मारपीट करता था। पांच माह पहले दोनों का तलाक हो गया। गीता के परिजनों ने उसकी शादी दो महीने पहले दूसरी जगह कर दी। इससे नाराज झाबर सिंह मंगलवार रात नौ बजे अपने ससुराल पोटी पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। घर पर फायरिंग की। जिससे आंगन में सो रही सोना कंवर छर्रे लगने से घायल हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर घायल महिला का पुत्र मोनू सिंह (20) बाहर आया। घर के सामने खड़े झाबर ने मोनू पर फारिंग कर दी। गोली मोनू के दाहिने हाथ में लगी और हाथ कटकर अलग हो गया। परिवार के लोग रात करीब साढे़ नौ बजे मोनू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोना कंवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने चार राउंड फायरिंग की। इस दौरान छर्रे लगने से आरोपी भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL