मामा ने अपनी ही नाबालिग भांजी से किया रेप, प्रेग्नेंट होने पर गर्भनिरोधक गोलियां खिलाई, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में करवाया भर्ती

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मामा ने नाबालिग भांजी से किया रेप, प्रेग्नेंट होने पर गर्भनिरोधक गोलियां खिलाई, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में करवाया भर्ती

बूंदी। बूंदी में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक मामा ने नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग के प्रेग्नेंट होने पर उसको गर्भ निरोधक गोलियां खिला दी। बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया। तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।पुलिस ने बताया कि बूंदी जिले के बसोली थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता के साथ यह घटना हुई। फिलहाल पीड़िता बाल कल्याण समिति की देखरेख में है, जबकि आरोपी मामा फरार है।बसोली थानाधिकारी घनश्याम जाट ने बताया- थाना क्षेत्र के एक गांव में यह घटना हुई। बचपन से ननिहाल में रह रही एक 14 वर्षीय भांजी से मामा दुष्कर्म कर रहा था। नाबालिग के प्रेग्नेंट होने पर गर्भ निरोधक गोली देने की बात सामने आई है। इससे उसके ज्यादा ब्लीडिंग शुरू हो गई। इस पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया था। तब वह दो माह के गर्भ से थी।इस पर अस्पताल प्रशासन ने सूचना बसोली पुलिस और बूंदी बाल कल्याण समिति को दी। पुलिस और बाल कल्याण समिति की टीम ने पीड़िता से घटना के संबंध में जानकारी ली है। पीड़िता द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

घटना के खुलासे के बाद से आरोपी मामा फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।पुलिस ने बताया- नाबालिग भीलवाड़ा जिले की रहने वाली है, लेकिन वह तीन वर्ष की आयु से अपने ननिहाल में रह रही थी। इसी बीच कुंवारे मामा(25) ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी मामा का भी विवाह होना वाला था। परिजनों ने आटा साटा प्रथा के तहत रिश्ता कर दिया था। जिस परिवार में मामा की शादी होनी थी, उसी परिवार में पीड़िता की भी शादी की बात चल रही थी।बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सीमा पोद्दार ने बताया कि अभी हमारा फोकस पीड़िता के इलाज पर है। उसे ब्लीडिंग ज्यादा हो रही थी। इसलिए उसका इलाज जरूरी था। पीड़िता अभी डरी हुई है। उसकी मां भीलवाड़ा जिले से आई है। उसने भी ज्यादा कुछ कहने से मना कर दिया है। कुछ सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए भेजे हैं। जांच आने पर ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL