
The Bikaner Times –बीकानेर। पति को जेल से छुड़ाने के बहाने महिला को कार से सुनसान जगह पर ले जाकर दो व्यक्तियों ने सामूहिक बलात्कार किया। बाद में पीड़िता को जोधपुर के काकाणी गांव में छोड़ कर भाग गए। पीड़ित ने इस संबंध में पांचू थाने में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पांचू पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि आठ अक्टूबर, 23 को उसके पति को पुलिस ने मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया।
नौ अक्टूबर को पति के रिश्तेदार धर्मचंद, बनवारी उसके घर पर आए। आरोपियों ने उसे पति को छुड़ाने का लालच दिया। नौ अक्टूबर की शाम करीब आठ बजे दोनों आरोपी हरियाणा नंबर की कार लेकर आए। वकील से मिलवाने का कह कर साथ ले गए। गांव से जोधपुर रोड पर करीब 40 किलोमीटर दूर ले जाकर सुनसान जगह पर उन्होंने बलात्कार किया।
इसके बाद धमकाया भी। आरोपी उसे जोधपुर के काकाणी गांव के पास छोड़ कर चले गए। वहां से भाई आकर ले गया। तीन दिसंबर को पता चला कि पति जेल से छूट चुका है। तब आरोपियों से छिपकर पति के पास आई और उन्हें सारी बात बताई। पांचू पुलिस के अनुसार मामला दर्ज हो चुका है। अब पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL
सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद