
The Bikaner Times -जिले के कोलायत कस्बे के कांग्रेस प्रत्याशी और ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी के करीबी बृज मोहन सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके साथ एक और युवक संपत की इस हादसे में मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। हादसा कोलायत के पास ही जोधपुर जिले के एक गांव में फॉच्यूनर कार पलटने से हुआ है।
जानकारी के अनुसार हाडला निवासी बृजमोहन अपने मित्र के साथ फॉच्यूनर जैसलमेर की तरफ गए थे। वापस लौटते समय कोलायत से पहले जोधपुर जिले की सीमा में आने वाले एक गांव में उनकी कार पलट गई। इस हादसे में हाडला के रहने वाले बृजमोहन की मौत हो गई। उनके साथी की भी इस हादसे में मौत हो गई है। दासौड़ी गांव के पास हुए इस हादसे में कार कई बार पलटती हुई गई। जिससे दोनों के सिर में गंभीर चोट आई। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतकों के शव बाप के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए। जहां से बृजमोहन को सूचना दी गई। परिजनों ने बुधवार सुबह पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों कांग्रेस नेता भंवर सिंह भाटी के करीबी थे। कोलायत विधानसभा चुनाव में भी बृजमोहन काफी सक्रिय थे। इस हादसे के बाद कोलायत कस्बे की कांग्रेस में शोक की लहर है।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL
सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद