40 ग्राम स्मैक और मादक पदार्थों के साथ दो को किया गिरफ्तार

The Bikaner Times -नोखा पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से 40 ग्राम स्मैक और 11 ग्राम एमडी बरामद किया है। थानाधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि 30 जुलाई को गश्त के दौरान नोखा में कालका मंदिर के पीछे नोखा में दो व्यक्तियों ने पुलिस जाब्ता और वाहन को देखकर अचानक भागने लगे। जिस पर संदेह के आधार पर रोका और पूछताछ की। दोनों युवकों की तलाशी ली तो एक युवक महीराम के कब्जे से 33 ग्राम स्मैक और 11 ग्राम एमडी ड्रग्स मिला। वहीं दूसरे युवक सुमरे के कब्जे से 7 ग्राम स्मैक मिली है।

जिस पर पुलिस ने जयसिंह देसर मगरा निवासी महीराम बिश्नोई और दूसरे ने अपना नाम जोधपुर के हिंगोली निवासी सुमेर बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों पास मिले मादक पदार्थ स्मैक और एमडी जब्त किया। दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पांचू एसएचओ सुभाष चंद्र को सौंपी गई है। कार्रवाई में थानाधिकारी आलोक सिंह, हैड कानि बलवान सिंह, कानि रामनिवास, जितेंद्र बोहरा, रामेश्वरलाल, गणेशाराम शामिल रहे।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL