
The Bikaner Times -शहरी क्षेत्र में ट्रक बेरोक-टोक घूम रहे है। जिसके चलते लगातार हादसे हो जाने के बावजूद भी पुलिस प्रशासन आंखे मूंदे बैठा है। कुछ महीनों पूर्व ही नयाशहर थाना क्षेत्र के हरोलाई हनुमान जी मंदिर के पास ट्रक ने एक बालक को कुचल दिया। जिसके बाद खानापूर्ति के करते हुए कुछ दिनों सख्ती दिखाई गई लेकिन अब हाल ढ़ाक के तीन पात सरीखे है।
आज फिर नत्थुसर गेट के बाहर धरणीधर की और घूमते ही सड़क पर बेलगाम ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके चलते युवक घायल हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक के पैर में चोटें आयी है। युवक का नाम नीरज माली बताया जा रहा है। इसको लेकर पुलिस के पास खबर लिखे जाने तक किसी भी प्रकार की पुख्ता सूचना नहीं है।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL