25 क्विंटल अवैध लकड़ी से भरी ट्रॉली जब्त,देखें पूरी खबर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times –अनूपगढ़ वन विभाग द्वारा अवैध लड़कियों की कटाई और परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के रेंजर रणवीर सिंह के अनुसार लड़कियों की आवाज कटाई और परिवहन की रोकथाम के लिए सोमवार देर रात्रि वन विभाग के द्वारा गांव बांडा कॉलोनी के पास नेशनल हाईवे 911 पर नाकाबंदी की गई थी। नाकाबंदी के दौरान रायसिंहनगर की ओर से लकडिय़ों से भरी हुई एक ट्रैक्टर ट्राली आती हुई दिखाई दी जिस पर उन्होंने मौके पर ट्रैक्टर ट्राली को रुकवा कर लकडिय़ों की कटाई के संबंध में कागजात दिखाने को कहा तो ट्रैक्टर चालक लकडिय़ों की कटाई के परिवहन के संबंध में कोई भी आवश्यक दस्तावेज नहीं दे पाया। वन विभाग के रेंजर ने बताया कि मौके पर ही वन विभाग के अधिकारियों ने ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और ट्रैक्टर ट्राली को बांडा कॉलोनी पुलिस चौकी में खड़ा किया है। रेंजर के अनुसार वन विभाग के द्वारा लगातार अवैध लड़कियों के परिवहन और अवैध लड़कियों की कटाई पर कार्रवाई की जा रही है और उन्होंने सोमवार को कार्रवाई करते हुए करीब 25 क्विंटल कटी हुई लकडिय़ों सहित एक ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया है और एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL