
The Bikaner Times -श्रीडूंगरगढ़। सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा एवं हर कोई जोशोखरोश के साथ जयकारों में लीन रहा। मौका था कांग्रेस पार्टी में बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष बन कर पहली बार श्रीडूंगरगढ़ आने पर कांग्रेसी नेता बिशनाराम सिहाग के अभिनंदन कार्यक्रमों का। क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना की अगुवाई में जिला प्रवेश के साथ ही गांव कित्तासर में, गांव बिग्गा, सातलेंरा, खाखी धोरा, श्रीडूंगरगढ़, बेनीसर, लखासर, शेरूणा सहित कई जगहों पर अभिनंदन कार्यक्रम रखा। सभी जगहों पर हुए कार्यक्रमों में से मुख्य कार्यक्रम बाना की अगुवाई में यूथ कांग्रेस कार्यालय में हुआ भव्य कार्यक्रम रहा। सभी कार्यक्रमों में बिशनाराम सिहाग के साथ प्रदेश महासचिव राजेन्द्र मूंड़, डेयरी चैयरमैन नोपाराम जाखड़, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना का भी अभिनंदन किया गया। इस दौरान सिहाग ने अभिनंदन कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं को एक ही संकल्प, एक ही लक्ष्य के कांग्रेस सरकार हो रीपीट का संदेश दिया। यहां पर बाना ने 51 किलो की माला से बिशनाराम सिहाग का अभिनंदन किया एवं साफे पहनाएं। यहां पर अनेकों कार्यकर्ताओं ने सिहाग को मालाओं से लाद दिया एवं बाना व यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा द्वारा अभिनंदन स्मृति चिन्ह् प्रदान किए गए। यहां पर बाना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सिहाग को जिलाध्यक्ष बनाने पर पार्टी नेत्तृव का आभार जताया एवं इससे पार्टी से जुडे युवाओं में उत्साह बढ़ने की बात कही। प्रदेश महासचिव राजेन्द्र मूंड़ ने पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजूट रहने की बात कही। बिशनाराम सिहाग ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं को महत्व मिलने की बात कही एवं यूथ कांग्रेस में सामान्य कार्यकर्ता के रूप में राजनैतिक सफर शुरू कर आज पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने को सौभाग्य बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

बाना में संभावनाएं, कार्यकर्ताओं में जोश।
हरिराम बाना में संभावनाएं है एवं बाना द्वारा क्षेत्र में लगातार युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिला कर पार्टी व समाज हित में रखी जा रही सक्रियता काबीले तारिफ है। सोमवार को यूथ कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष के अभिनंदन कार्यक्रम में यह बात कही कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग ने। सिहाग ने अपने यूथ कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष कार्यकाल को याद करते हुए उस समय बाना द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के रूप में निभाए गए शानदार कार्यकाल को याद किया और कार्यकर्ताओं को महत्व दिए जाने पर पार्टी का आभार जताया।

