
The Bikaner Times –शहर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। जिस पर अंकुश लगाने में पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। वाहन उड़ाने से लेकर लोगों के घरों में भी हाथ साफ कर रहे हैं। चोरी के दो ताजे मामले सामने आए हैं। दोनों चोरियां नया शहर थाना क्षेत्र में हुई है। इसमें चोरों ने बंद मकानों को अपना निशाना बनाया है। बंद मकानों से जेवरात सहित नकदी चोरी कर ले गए। पहला मामला पुष्करणा स्टेडियम के पीछे रहने वाली परिवादिया अनुराधा पुरोहित पत्नी राजेश कुमार ने दर्ज कराया है। परिवादिया ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनके बंद मकान में 5 अक्टूबर की रात 11 से अगले दिन सुबह 6 बजे के बीच में कोई अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर प्रवेश किया। चोरों ने घर अंदर से सोने आभूषण, दो सोने चेन , दो सोने की अगुठी, एक सोने की नाथ, 4 सोने की चुडिय़ां, 2 मान की मुरकियां, एक सोने की नेकलस, चंद्रहार, 01 चांदी का प्याला, चांदी के 15 सिक्के और 23 हजार रुपए नकद ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL
सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL
सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद